Press "Enter" to skip to content

किसानों की किस्मत पलटने वाला ‘मास्टर प्लान’: 80% सरकारी छूट पर मिलेंगी आधुनिक मशीनें, मंत्री ने किया बड़ा ऐलान!

बिहार : कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने स्पष्ट किया कि बिहार सरकार का संकल्प राज्य के हर किसान, विशेषकर लघु एवं सीमांत किसानों को वैज्ञानिक और लाभकारी खेती से जोड़ना है। इसी उद्देश्य से कृषि रोड मैप के अंतर्गतफार्म मशीनरी बैंक (FMB) की स्थापना की जा रही है। इस योजना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जुताई से लेकर कटाई तक के हर चरण में किसानों को उन्नत कृषि यंत्र समय पर और सुलभ रूप से उपलब्ध हो सकें।

किन संगठनों को मिलेगा इसका लाभ?

इस योजना का लाभ केवल व्यक्तिगत तौर पर नहीं, बल्कि विभिन्न समूहों के माध्यम से लिया जा सकता है। इसमें जीविका के स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन, क्लस्टर फेडरेशन, आत्मा से संबद्ध फार्मर इंटरेस्ट ग्रुप (FIG), और नाबार्ड या अन्य बैंकों से संबद्ध किसान क्लब शामिल हैं। साथ ही, किसान उत्पादक संगठन (FPO), FPC और पैक्स (PACS) को भी इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।

डबल इंजन सरकार का संकल्प

कृषि मंत्री ने इस योजना को बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाली एक मजबूत नींव बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ की सरकार पूरी निष्ठा से किसानों की उन्नति के लिए कार्य कर रही है। मंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल बिहार को कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *