मुजफ्फरपुर : लीचीपुरम अनुसंधान केंद्र में राष्ट्रीय कि सान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लीचीपुरम अभियान की प्रभावशाली प्रस्तुति देखने को मिली, जहाँ अभियान के संस्थापक पर्यावरणविद सुरेश कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लीची बागवानों, कृषि व्यवसायियों, उद्यमियों व अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वहीं सुरेश गुप्ता ने अभियान की पृष्ठभूमि, उद्देश्य और सामाजिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए इसे स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास की सशक्त सोच बताया।
अभियान की मंत्री नीतू तुलसियान एवं प्रवक्ता मुस्कान केसरी ने लीचीपुरम आर्ट, लीची से बनने वाले विविध उत्पादों, उनकी व्यावसायिक संभावनाओं और उद्योग के रूप में विकसित कर रोजगार व नारी सशक्तिकरण के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रचार-प्रसार विभाग के गौरव राज द्वारा लीचीपुरम टॉफी के माध्यम से अतिथियों का अभिनव व पारंपरिक स्वागत किया गया।

जिसने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया और यह कार्यक्रम लीचीपुरम अभियान के सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक उद्देश्यों को व्यापक मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।













Be First to Comment