पटना: हमारे नेता राहुल गांधी-सोनिया गांधी को बदनाम करने की साजिश नाकाम हो गया. माननीय न्यायालय ने ईडी को फटकार लगायी. बीजेपी के साथ साथ नरेंद्र मोदी, अमित शाह एक्सपोज हो गए हैं.” नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं ने पटना में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया.
बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी
बिहार कांग्रेस ने पटना के सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया है. इनकम टैक्स से प्रदर्शन शुरू होकर रैली भाजपा कार्यालय जाने वाली थी, लेकिन इसी बीच पुलिस ने रोक दिया. इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के सभी विधायक और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की.

हमारे नेता को फंसाने की साजिश
कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने संविधान को अपने हाथ में रखा है. कहीं न कहीं हमार नेता को फंसाने के लिए जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है. राजेश राम ने कहा कि भाजपा को संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए.


खतरे में संविधान
राजेश राम ने साफ-साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को पूरी तरह से खत्म करने में लगी हुई है. यह बात देश की जनता भी जानती है. कांग्रेस के लोग पहले से ही ऐसी बात कहते रहते हैं. कहीं ना कहीं देश में संविधान खतरे में है. खतरा में डालने वाले बीजेपी के ही लोग हैं.

क्या है कोर्ट का फैसला?
नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से मना कर दिया, क्योंकि इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गयी थी. कोर्ट ने कहा कि एक निजी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता है.











Be First to Comment