Press "Enter" to skip to content

कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, 28 फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द; देखें पूरी सूची

बिहार : रेल प्रशासन ने कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन के लिए 28 फरवरी तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द, आंशिक रूप से रद्द व कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी करने का निर्णय लिया है। इस दौरान रेलयात्री यात्रा से पहले ट्रेनों का स्टेटस चेक कर ही घर से निकलें।

Indian Railways Fog Alert: घने कोहरे की वजह से बिहार कि 24 ट्रेनें रद्द,  यात्रा से पहले देखे लें पूरी लिस्ट

बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 26 फरवरी तक, अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 24 फरवरी तक, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी तक, चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस एक मार्च तक रद्द रहेगी। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 26 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को रद्द रहेगी।

यह सभी ट्रेनें भी रद्द

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी। हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 22 फरवरी तक प्रत्येक रविवार को रद्द रहेगी। काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 24 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी। कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 25 फरवरी तक प्रत्येक रविवार व बुधवार को रद्द रहेगी।

आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रद्द रहेगी। अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को रद्द रहेगी। दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 27 फरवरी तक प्रत्येक शुक्र व सोमवार को रद्द रहेगी।

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 24 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी। नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 25 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी। डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 28 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार को रद्द रहेगी।

लालगढ-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 03 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *