पास होने के लिए जरूरी अंक
बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती में पास होने के लिए हर श्रेणी के लिए अलग न्यूनतम अंक तय हैं। सामान्य वर्ग को 40%, OBC को 36.5%, EBC को 34%, जबकि एससी-एसटी, महिलाएं और दिव्यांग उम्मीदवारों को 32% अंक लाना जरूरी है।
कब हुई परीक्षा?
स्टाफ नर्स परीक्षा 30 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसमें कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए और हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था। सवालों में सामान्य जागरूकता, तर्क क्षमता, गणित और नर्सिंग विषय शामिल थे। खास बात यह रही कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और कार्य अनुभव—दोनों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा और अनुभव के अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयन के अंक इस प्रकार जोड़े जाएंगे:

लिखित परीक्षा (CBT): 75 अंक
- CBT में प्राप्त प्रतिशत अंकों को 0.75 से गुणा किया जाएगा।
कार्य अनुभव: 25 अंक
- बिहार सरकार के स्वास्थ्य केंद्रों में संविदात्मक कार्य के प्रत्येक वर्ष के लिए 5 अंक मिलेंगे।
- अधिकतम 25 अंक तक ही जोड़े जाएंगे।
इसी कुल 100 अंकों के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
Be First to Comment