अररिया: बिहार के अररिया में अज्ञात अपराधियों ने सुबह-सुबह बड़ी घटना को अंजाम दिया है. शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शिक्षिका को तब गोली मारी गई, जब वह ड्यूटी पर जा रही थीं. मिली जानकारी के अनुसार कन्हैली हाई स्कूल में शिक्षिका की पोस्टिंग है.

BPSC शिक्षिका की गोली मारकर हत्या
रोज की तरह फारबिसगंज से अपनी स्कूटी पर सवार होकर शिक्षिका नरपतगंज प्रखंड के कन्हैली +2 उत्क्रमित हाई स्कूल जा रही थी. नरपतगंज थाना क्षेत्र के कन्हैली शिव मंदिर के पास बाइक पर सवार दो हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने शिक्षिका की कनपटी पर गोली मार दी.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
मौके पर ही शिक्षिका की मौत हो गई. खेत में काम कर रहे ग्रामीण आनन-फानन में दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने शिक्षिका को मृत घोषित कर

दिया. प्रत्यक्षदर्शी सुधीर यादव ने बताया कि सुबह 8 से 9 बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया है.

UP की रहने वाली हैं शिवानी
शिक्षिका की पहचान उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिवानी कुमारी के रूप में हुई है, जो बीपीएससी शिक्षिका थीं. सूचना मिलने पर फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह, नरपतगंज थानाध्यक्ष व एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.










Be First to Comment