किशनगंज : बिहार के किशनगंज में पुलिस ने रविवार की देर रात ने सोना तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रामपुर चेक पोस्ट में 1 किलो 400 ग्राम सोना जब्त किया है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

सोना की कीमत 1 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है। जब्त सोना कोलकाता से सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा था। सोना एक कार से बरामद किया गया है। वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के द्वारा इस कार्रवाई के बाद इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई है। जिसके बाद टैक्स अधिकारी कटिहार से किशनगंज पहुंचे है और सदर थाना में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसपी सागर कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान रामपुर चेक पोस्ट से कुल 1 किलो 400 ग्राम सोना बरामद किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग की टीम को सूचना दी गई है।

पुलिस ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी के बाद भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। उन्होंने कहा,जब्त सोने की कीमत लगभग 1.60 करोड़ रुपये है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि यह सोना तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क है, जिसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं।

आरोपी के मोबाइल, कॉल डिटेल और कार के रूट की जांच की जा रही है। वहीं जिस शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसकी पहचान कोलकाता निवासी मिलिंद सामंतों के रूप में हुई है।












Be First to Comment