भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है. जिला नियोजनालय की ओर से 1 दिसंबर, 2025 सोमवार को सदर प्रखंड स्थित नियोजनालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप में कल्याण ज्वेलर्स आरा द्वारा कुल 57 पदों पर भर्ती की जाएगी.
![]()
किन पदों पर होगी भर्ती?
जॉब कैंप में सेल्समैन, ट्रेनी सेल्समैन और ऑफिस बॉय के पदों पर नियुक्तियां होगी. सेल्समैन को 25,000 रुपये तक, ट्रेनी सेल्समैन को 15,000 रुपये और ऑफिस बॉय को 14,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा. सभी पदों के लिए आकर्षक सैलरी पैकेज के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.

योग्यता-आय और उम्र सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है. आयु सीमा 18 से 26 वर्ष तय की गई है. महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि ये पद पूरे बिहार राज्य के उम्मीदवारों के लिए खुले हैं.

पंजीकरण जरूरी, ये दस्तावेज साथ लाएं
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय या NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है. बिना पंजीकरण के प्रवेश नहीं मिलेगा. अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रंगीन फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंच सकते हैं.

निशुल्क है भागीदारी
जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने बताया कि जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह निशुल्क है. किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. उन्होंने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अच्छी नौकरी पाने का मौका हाथ से न जाने दें.

आज ही करें पंजीकरण
इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत NCS पोर्टल पर जाकर या नियोजनालय कार्यालय में स्वयं आकर पंजीकरण करा लें. 1 दिसंबर का यह जॉब कैंप भोजपुर के युवाओं के करियर को नई दिशा दे सकता है. मौका सीमित है, इसलिए देर न करें.











Be First to Comment