Press "Enter" to skip to content

रिजल्ट से पहले पटना में लगे नीतीश के पोस्टर, एग्जिट पोल से गदगद JDU

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम 14 नवंबर यानी कि कल आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले जदयू कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर लगा दिया है. पोस्टर में लिखा गया है कि टाइगर अभी जिंदा है. यह पोस्टर पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ने लगाया है और इस पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर लगाई गई है.

नीतीश कुमार का लगाया गया पोस्टर

पोस्टर में आगे लिखा गया है कि दलित महादलित पिछड़ा अति पिछड़ा सवर्ण अल्पसंख्यक के संरक्षक टाइगर अभी जिंदा है. यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है और आते-जाते लोग इस पोस्टर देख रहे हैं. विभिन्न चैनलों द्वारा एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाया गया और उसके बाद लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी अपने कार्यालय तो कभी पटना के महावीर मंदिर गुरुद्वारा दरगाह में जाते दिखाई दे रहे हैं.

‘टाइगर अभी जिंदा है’

वहीं दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं ने आज एक बड़ा पोस्टर ही लगा दिया है और उसमें साफ-साफ नीतीश कुमार को राजनीति का टाइगर बताया गया है और लिखा गया है कि समाज के सभी वर्गों का संरक्षक अगर कोई है तो वह नीतीश कुमार है. नीतीश कुमार टाइगर है और टाइगर अभी जिंदा है.

नीतीश कुमार होंगे मुख्यमंंत्री!

कुल मिलाकर देखें तो जदयू के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर यह साफ संदेश दे दिया है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनने वाले हैं और देखना यह है कि चुनाव परिणाम किस तरह का आता है. फिलहाल एग्जिट पोल आने के बाद एनडीए के नेताओं में काफी खुशी देखी जा रही है और इस तरह के पोस्टर यह कह रहे हैं कि एग्जिट पोल ने जो दिखाया है वह सही है.

Nitish Kumar posters

66.90 फीसदी मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले और दूसरे चरण के मतदान प्रतिशत ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दोनों फेज को मिलाकर देखें तो इस चुनाव में 66.90 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जो 1951 से अब तक हुए सभी चुनावों में सबसे अधिक वोटिंग प्रतिशत है. दोनों फेज को मिलाकर कुल 3.7 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

एग्जिट पोल से नीतीश कुमार गदगद

दो चरणों के चुनाव के बाद जो एग्जिट पोल आया है, उसमें नीतीश कुमार की सरकार फिर से बनती दिख रही है. इससे जेडीयू और बीजेपी गदगद है. 20 साल के शासन के बाद नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे थे. ऐसे में जेडीयू ने यह पोस्टर लगाकर सभी को जवाब देने की कोशिश की है.

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर कह रहे थे कि जेडीयू को अगर 25 सीट से अधिक आई तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे. वहीं, तेजस्वी यादव लगातार नीतीश की सेहत को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे लेकिन बिहार के लोगों ने जिस तरह बढ़-चढ़कर मतदान किया और अब एग्जिट पोल में जो रुझान आ रहा है, उसके कारण नीतीश कुमार गदगद हैं.

क्या कहा है एग्जिट पोल?

कई एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, एनडीए की वापसी दिखाई जा रही है. MATRIZE-IANS ने एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है. MATRIZE-IANS के एग्जिट पोल ने एनडीए को 147-167 और महागठबंधन को 70-90 सीट मिलने का अनुमान लगाया है. CHANAKAYA STRATEGIES ने भी एनडीए की बढ़त दी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *