Press "Enter" to skip to content

सस्ते में लीजिए लोन, पंजाब नेशनल बैंक ने मुजफ्फरपुर में लगाया दो दिवसीय विशेष शिविर होम एक्सपो

मुजफ्फरपुर के मंडल कार्यालय में सरकारी क्षेत्र के देश में दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा दो दिवसीय विशेष शिविर होम एक्सपो 2025 लगाया गया हैं। इसके तहत रियायती दर पर लोन तो ले ही सकते हैं, हाथों-हाथ लोन का मंजूरी पत्र या सेंग्शन लेटर भी ले सकते हैं।

बताया गया हैं कि इस दो दिवसीय शिविर में मकान के खरीदारों और रियल एस्टेट निवेशकों को रियातयती दर पर लोन मिलेगा। इसके साथ ही, होम लोन का लाभ लेने वालों को 8.4 फीसदी सालाना का ब्याज दर का लाभ मिलेगा। कार लोन में रेट थोड़ा अलग है। इस सेगमेंट में ब्याज दर 8.75 फीसदी से शुरू होता है। साथ ही इस शिविर में पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने वालों को महज 7 फीसदी सालाना पर लोन मिलेगा।

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *