Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में 601 फीट का तिरंगा लेकर निकला युवा समूह, सम्मान में खड़े होकर लोगों ने दी सलामी

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर में रामगढ़ परिवार द्वारा 601 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बन गया। सरैयागंज टावर से रामगढ़ चौक तक निकाली गई इस यात्रा में तिरंगे की भव्यता और लोगों का उत्साह देखते बन रहा था।

तिरंगा यात्रा छाता बाजार, दुर्गा स्थान, दीपक सिनेमा रोड, हरिसभा चौक, जवाहरलाल रोड और कंपनीबाग जैसे स्थानों से होकर यात्रा गुजरी, जहां लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान जताते हुए सलामी दी। तिरंगे के साथ चल रहे लोग देश के वीर सपूतों को याद कर उनकी कुर्बानियों को नमन कर रहे थे। यह यात्रा मुजफ्फरपुर में देशप्रेम और एकता का प्रतीक बन गई।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *