बिहार के औरंगाबाद से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नवीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत में एसीबी टीम की छापामारी हुई है। टंडवा पंचायत के मुखिया के घर निगरानी विभाग ने धावा बोला और 4 घंटे तक पूछताछ की है। ऐसा कहा जा रहा है कि मुखिया के पुत्र रांची में राजस्व कर्मचारी हैं और इसी क्रम में निगरानी की टीम मुखिया के घर छापामारी करने आई है।
दरअसल, नवीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत के मुखिया राम प्रसाद राम के घर रांची से पहुंची एसीबी की टीम ने ताबड़तोड़ छापामारी की है। छापेमारी करने पहुंचे अधिकारियों के द्वारा मुखिया के घर को पूरी तरह घेराबंदी कर छापामारी की गई। अधिकारियों के द्वारा छापेमारी के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर तथा घर से बाहर नहीं जाने दिया गया।
वहीं, करीब 20 से 25 की संख्या में पहुंचे अधिकारीयों ने चार घंटे तक छापेमारी की। यहां के अलावा मुखिया के पुत्र राजस्व कर्मी (सीआई) राजेश कुमार के रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही है। इस संबंध में पूछने पर मुखिया रामप्रसाद राम ने बताया कि रांची के नामकुम ब्लॉक के सीओ मुंशी राम को तीन जनवरी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। तब सीओ के द्वारा बताया गया था कि पैसा हमको सीआई राजेश राम के द्वारा दिया गया है। राजेश कुमार उनके पुत्र हैं।
इसी कारण उनके घर में यह छापेमारी की गई है। मुखिया ने बताया कि छापेमारी कर रहे अधिकारियों के द्वारा जमीन के कागजात और मेरा तथा मेरे बहू सुमन देवी का बैंक पासबुक जब्त किया है। राजेश कुमार नामकुम में सीआई के प्रभार में हैं। वर्ष 2004 से वे नौकरी में हैं। रांची में ही रहते हैं। छापेमारी के दौरान टंडवा थाना की पुलिस और एसएसबी के जवान मौजूद रहे। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भारत में एक सरकारी एजेंसी है जो भ्रष्टाचार के मामलों की जांच और अभियोजन के लिए जिम्मेदार है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के मामलों का पता लगाना और उन्हें सजा दिलाना है।

मुखिया के घर एसीबी की ताबड़तोड़ छापामारी, इलाके में मचा हडकंप
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- युवक को नदी में खींचकर ले गई मौत, स्नान करते समय चला गया गहरे पानी में
- शोरूम में पहुंचे ट्रक में अचानक लग गई आग, 40 नई बाइक जलकर खाक
- दूसरी शादी में जयमाला के समय पहुंची पहली पत्नी, दूल्हे की जमकर धुनाई
- अनियंत्रित होकर पलट गया पिकअप, हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल
- ट्रेन से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
More from NewsMore posts in News »
- युवक को नदी में खींचकर ले गई मौत, स्नान करते समय चला गया गहरे पानी में
- शोरूम में पहुंचे ट्रक में अचानक लग गई आग, 40 नई बाइक जलकर खाक
- दूसरी शादी में जयमाला के समय पहुंची पहली पत्नी, दूल्हे की जमकर धुनाई
- अनियंत्रित होकर पलट गया पिकअप, हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल
- ट्रेन से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
More from PATNAMore posts in PATNA »
- लंबे मंथन के बाद सम्राट मंत्रिमंडल तय, अब गांधी मैदान में शपथ का इंतजार
- पटना में नावों की ओवरलोडिंग पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
- बिहार में बस स्टैंड पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, ऐसी वेटिंग रूम रहेगा
- बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी
More from PoliticsMore posts in Politics »
- लंबे मंथन के बाद सम्राट मंत्रिमंडल तय, अब गांधी मैदान में शपथ का इंतजार
- सेतु का हिस्सा टूटने के बाद बिहार सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
- बंगाल में चुनाव, बिहार में सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
- बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी
More from STATEMore posts in STATE »
- युवक को नदी में खींचकर ले गई मौत, स्नान करते समय चला गया गहरे पानी में
- शोरूम में पहुंचे ट्रक में अचानक लग गई आग, 40 नई बाइक जलकर खाक
- दूसरी शादी में जयमाला के समय पहुंची पहली पत्नी, दूल्हे की जमकर धुनाई
- अनियंत्रित होकर पलट गया पिकअप, हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल
- ट्रेन से गिरकर यात्री की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Be First to Comment