Press "Enter" to skip to content

बच्चों के स्कूली परिवहन पर प्रतिबंध से परेशान ऑटो चालकों ने किया धरना प्रदर्शन 

मुजफ्फरपुर : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने विद्यालय वाहनों के संचालन के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। जिसमें स्कूली बच्चों को ऑटो और ई-रिक्शा से स्कूल लाने और ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जिसके खिलाफ मुजफ्फरपुर के ऑटो चालकों ने समाहरणालय परिसर स्थित धारणस्थल पर धरना प्रदर्शन किया। ऑटो चालकों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में ऑटो वाहन का परिचालन गली-मोहल्ले में आसानी से किया जा सकता हैं जिससे बच्चे अपने अभिभावक के आमने स्कूल के लिए निकलते हैं और पहुंचते हैं। जबकि बड़े वाहन चौक चौराहे तक ही जा सकते हैं जिससे बच्चों को काफी समय तक बस या वैन का इंतजार करना पड़ता हैं।

सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सीएनजी ऑटो और ई रिक्शा की रफ्तार कम होती हैं और ऑटो आगे-पीछे से पैक होने के साथ दाहिने और बाएं में दरवाजा भी होता है। जिससे की सर्वोच्च न्यायालय एवं सड़क सुरक्षा के नियम का सख्ती से पालन करते हुए स्कूली ऑटो का परिचालन संभव बनाया जा सकता है। इसके साथ ही ऑटो चालकों ने स्कूली ऑटो परिचालन से प्रतिबंध हटाने की मांग की हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *