बिहार में शिक्षकों का तबादला शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग ने तबादले की पहली सूची जारी की है। जिसमें कैंसर बीमारी से ग्रस्त 35 शिक्षकों का तबादला उनके आवेदन में दिए गए प्रथम विकल्प के आधार पर किया गया है। शेष आवेदन पर विचार चल रहा है। कैंसर पीड़ित 760 शिक्षकों के आवेदन आए हैं। आपको बता दें शिक्षा विभाग ने तबादले के लिए शिक्षकों के आवेदनों को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है। इन श्रेणियों में आने वाले शिक्षकों का तबादला चार चरणों में क्रमवार किया जाएगा।
सबसे पहले पहली श्रेणी के शिक्षकों का तबादला होगा, जिनमें असाध्य रोग, गंभीर बीमारी और विधवा आदि को रखा गया है। पहली श्रेणी में भी पांच तरह के शिक्षकों को रखा गया है। इन पांचों में भी सबसे पहले नवंबर पर आने वाले अर्थात असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षकों का तबादला होगा। फिर क्रमवार अन्य कोटि का होगा। पहली श्रेणी में पांच कोटि वाले शिक्षकों के बाद दूसरी, फिर तीसरी और सबसे अंत में चौथी श्रेणी के शिक्षकों का तबादला होगा।
असाध्य रोग (विभिन्न प्रकार के कैंसर), गंभीर बीमारी (किडनी रोग, हृदय रोग, लीवर रोग), दिव्यांगता के आधार पर स्वयं नियुक्त, ऑटिज्म-मानसिक दिव्यांगता तथा विधवा एवं परित्यक्ता शिक्षक पहले चरण की श्रेणी में आएंगे। वहीं, पति-पत्नी के पदस्थापन के आधार पर आवेदन करने वाले दूसरी श्रेणी में हैं। वहीं, ऐच्छिक स्थान से वर्तमान पदस्थापन की लंबी दूरी के कारण आवेदन देने वाली महिला शिक्षिका तीसरी श्रेणी और इस कारण ही आवेदन देने वाले पुरुष शिक्षक चौथी श्रेणी में रखे गये हैं।
शिक्षा विभाग के ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर कुल एक लाख 90 हजार 332 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसमें पहली श्रेणी में आने वाले शिक्षकों की संख्या 11 हजार 809 है। वहीं, दूसरी श्रेणी में 16 हजार 356 शिक्षक हैं। तीसरी और चौथी श्रेणी में सबसे अधिक एक लाख 62 हजार 167 शिक्षक हैं। विभाग ने शिक्षकों के आवेदनों की स्क्रूटनी के लिए 16 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।

बिहार में शुरू हो गया शिक्षकों का तबादला, पहली लिस्ट में कैंसर रोगी 35 टीचर ट्रांसफर
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- मुजफ्फरपुर पुलिस ने चो’री कांड का किया सनसनीखेज खुलासा, तीन गिर’फ्तार
- ‘रबर स्टैंप, सिलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी’, तेजस्वी का हमला- ‘भ्र’ष्ट अधिकारियों को बचा रही सरकार’
- सीतामढ़ी में आ’फत बनकर बरसे बादल, ठन’का गिरने से महिला की द’र्दनाक मौ’त, 16 लोग झु’लसे
- बिहार में बड़ा रेल हाद’सा टला, जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक लगी आ’ग
- हिंदुवादी नेता वैभव मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि
More from NewsMore posts in News »

More from PATNAMore posts in PATNA »

- तिरहुत युवा प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में भरत भूषण तिवारी की स्मृति में श्र’द्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च आयोजित
More from PoliticsMore posts in Politics »
- ‘रबर स्टैंप, सिलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी’, तेजस्वी का हमला- ‘भ्र’ष्ट अधिकारियों को बचा रही सरकार’
- नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान
- मुजफ्फरपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी, फर्जी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस पर लगाए गंभीर आरोपमुजफ्फरपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी, फर्जी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

- पंजाब में जदयू ने 45 सीटों पर ठोका दावा, सिख वोटों पर बड़ी नजर
- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में तुरंत न्यायिक आयोग बनाया, सीएम सम्राट का ऐलान – न्याय मिले…
More from STATEMore posts in STATE »
- मुजफ्फरपुर पुलिस ने चो’री कांड का किया सनसनीखेज खुलासा, तीन गिर’फ्तार
- ‘रबर स्टैंप, सिलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी’, तेजस्वी का हमला- ‘भ्र’ष्ट अधिकारियों को बचा रही सरकार’
- सीतामढ़ी में आ’फत बनकर बरसे बादल, ठन’का गिरने से महिला की द’र्दनाक मौ’त, 16 लोग झु’लसे
- बिहार में बड़ा रेल हाद’सा टला, जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक लगी आ’ग
- हिंदुवादी नेता वैभव मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि

Be First to Comment