गणेशोत्सव पूजा समिति कार्यालय खादी भंडार कैंपस में पूजा समिति के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। जहां महावीर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस दिवंगत आचार्य किशोर कुणाल के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी गई।



गणेशोत्सव पूजा समिति के संस्थापक कृष्णानंद पांडे ने कहा कि सनातन के ध्वजवाहक और हिंदू धर्म के विभिन्न जाति और समाज को न्याय के माध्यम से जोड़कर सनातन की रक्षा की लड़ाई लड़ने वाले का समय के पूर्व जाना हम सभी के लिए गहरी क्षती है।
महंत अभिषेक पाठक ने कहा कि आचार्य कुणाल का जाना हिंदू और सनातन धर्म के लिए अपूर्णिय क्षति है। गरीबनाथ मंदिर राधा कृष्ण मंदिर समेत कई मंदिरों में उनके कुशल प्रबंधन की छाप आज भी दिखाई देती है।
इस मौके पर गणेशोत्सव पूजा समिति के संस्थापक कृष्णानंद पांडे, संरक्षक अजय तिवारी, अध्यक्ष राकेश रंजन, पंकज कुमार राजीव कुमार, वार्ड 47 समाजसेवी सुप्रिया कुमारी, बाबा गरीबनाथ मंदिर के महंत अभिषेक पाठक, डिप्टी मेयर मोनालिसा, साहू पोखर सेवा समिति के अध्यक्ष गोलु कुमार, पप्पू सिंह, पवन देव, लोजपा महानगर अध्यक्ष सम्राट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









Be First to Comment