Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : फरदो नाला बंद होने से परेशान बुजुर्ग ने उप नगर आयुक्त से की शिकायत 

मुजफ्फरपुर जिले के वार्ड 27 मझौलिया स्थित संतोष कुटी निवासी महेश प्रसाद सिन्हा ने शिकायत किया हैं कि उनके कैंपस से सटे पूरब की तरफ फरदो नाला की सफाई के दौरान लगभग 20-25 ट्रैक्टर नाला का मिट्टी रख दिया गया। जिस कारण उनके घर का मुख्य नाला बंद हो गया हैं।  विगत तीन वर्षों से बंद नाले से परेशान महेश प्रसाद सिन्हा ने वैकल्पिक नाला अपने घर के अंदर से बनवाया जिसमें उनके चार हज़ार रुपये खर्चा हो गए।

जिसके बाद महेश प्रसाद सिन्हा ने इस संबंध में तात्कालिक नगर आयुक्त नवीन कुमार से बातचीत की जिसमें उन्हें पता चल कि उनका तबादला हो चुका हैं। वहीं महेश प्रसाद सिन्हा ने 23 दिसम्बर को निर्देश संज्ञान लेते हुए उप नगर आयुक्त को इस परेशानी से अवगत कराया। जिसके बाद भी इस समस्या का निदान नहीं होने पर महेश प्रसाद सिन्हा ने यह आरोप लगाया हैं कि उप नगर आयुक्त द्वारा उनकी शिकायत की अवहेलना की जा रही हैं।

IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *