Press "Enter" to skip to content

27 को मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश, प्रगति यात्रा के लिए अधिकारियों ने झोंकी ताकत, लिया जायजा

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर अधिकारियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी राकेश कुमार लगातार तीसरे दिन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तैयारी का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने नरौली वृहद आश्रय स्थल व पंचायत सरकार भवन के साथ-साथ गांव की सड़कों का भी निरीक्षण किया।डीएम ने पंचायत सरकार भवन में बैंक शाखा, पोस्ट ऑफिस, पुस्तकालय और आरटीपीएस सुविधा की बहाली पर संतोष जताया। इसके बाद उन्होंने वहृद आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। 30 करोड़ की लागत से बने इस आश्रय स्थल में बालक, बालिका और वृद्धजनों के रहने की सुविधा के साथ कर्मियों का भी आवास बना है।डीएम ने मंगलवार को इन जगहों के निरीक्षण के साथ ही करीब ढाई किमी पैदल यात्रा कर लोगों की समस्या जानी। इस क्रम में उन्होंने मुशहरी के नरौली डीह में बिंदेश्वर साह के घर से मांझी टोला होते हुए रामनरेश साह के घर तक जर्जर सड़क के निर्माण का आदेश दिया। इसके अलावा नरौली डीह में ही अजय महतो के घर से शत्रुघ्न साह के घर तक व बिंदा पंचायत में रामबाबू के घर से जनार्दन मिश्रा के घर तक सड़क निर्माण का आदेश दिया। ग्रामीण कार्य विभाग इन सड़कों का निर्माण बुधवार से शुरू करेगा। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने आम लोगों की शिकायत भी सुनी और समय रहते निदान का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम स्थल पर लगेंगे कई विभागों के स्टाल

प्रगति यात्रा के दौरान योजन स्थल पर वृहद आश्रय स्थल परिसर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें जीविका, उद्योग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं नि:शक्तता, आईसीडीएस, डीआरडीए, कल्याण आदि विभागों के स्टाल शामिल होंगे। जीविका परिसर में फोटो गैलरी भी बनाएगी। मुख्यमंत्री के सम्मान में जीविका दीदियों ने विकास गीत तैयार किया है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *