Press "Enter" to skip to content

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी गुरु पर्व पर निकाला गया नगर कीर्तन, गतका पार्टी ने दिखाए करतब

मुजफ्फरपुर : श्री गुरु तेग बहादुर जी के तीन दिवसीय शहीदी गुरु पर्व के दूसरे दिन गुरु सिंह सभा रमना गुरुद्वारा साहेब से नगर कीर्तन निकाला गया, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।

प्रबंधक गुरुजीत सिंह साई ने बताया कि सीतापुर से आई गतका पार्टी ने तलवारबाजी के करतब दिखाए। नगर कीर्तन हरिसभा चौक, कल्याणी चौक, मोतीझील, स्टेशन रोड, कंपनीबाग,  सूतापट्टी आदि इलाके होते हुए वापस रमना गुरुद्वारा साहेब पहुंचा।

गुरुद्वारा के सचिव सरदार जितेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन कार्यक्रम चलेगा। दोपहर एक बजे शहर के गणमान्य शामिल होंगे। उसके बाद गुरु का लंगर चलेगा। शाम में कीर्तन होगा और रात में लंगर के बाद पर्व का समापन हो जाएगा।

 

 

उन्होंने आगे बताया कि नगर कीर्तन में पटना से 11 लोगों का जत्था आया था। पंज प्यारे में मनवीर सिंह, पुपिंदर सिंह सोनू, महेंद्र पाल सिंह शिम्पी, विकास सिंह, कुलविंदर सिंह रॉकी के अलावा पंजाब सिंह, डॉक्टर कुलदीप कौर, जसवीर कौर, परमजीत सेठी, मनजीत कौर, सतनाम कौर आदि थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *