Press "Enter" to skip to content

अयोध्या से निकली भगवान श्रीराम की बारात पहुंची मुजफ्फरपुर, हुआ भव्य स्वागत 

अयोध्या से आई भगवान श्रीराम की बारात का शुक्रवार की देर रात कांटी क्षेत्र के माता छिनमष्तिका देवी मंदिर में भव्य स्वागत हुआ। जहां सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान श्रीराम समेत चारों भाइयों का चार रथ जनकपुर पहुंचने से पहले मुजफ्फरपुर पहुंचा। और वहीं बारात का ठहराव हुआ।

जिले में प्रवेश के बाद से जय श्री राम के नारे लगने लगे। महिलाएं मांगलिक गीत गाई। सभी बारातियों को स्वागत के बाद जलपान और भोजन कराया गया। इस दौरान में सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था। वहीं, आज बारात सीतामढ़ी जिले से होती हुई जनकपुर धाम पहुंचेगी।

बारातियों के स्वागत के लिए मौजूद संघ के लोगों ने बताया कि राम-सीता विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर के धरती पर अयोध्या से चलकर बारात आई है। यह बहुत ही बड़ा और सांस्कृतिक रूप से बेहद ही महत्वपूर्ण दिन है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *