Press "Enter" to skip to content

सम्राट चौधरी ने टीम इंडिया को दी बधाई, बिहार के 9 प्रमंडलों में खेल गांव बनाने की घोषणा

नालंदा : बिहार में पहली बार नालंदा के राजगीर में खेले जा रहे महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत ने जीत दर्ज करायी है। इस जीत से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी गदगद हैं। सीएम नीतीश ने इस शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है और पुरस्कार की घोषणा की है। वही बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि “नीतीश कुमार जी को विशेष तौर पर बधाई देता हूं। नीतीश कुमार ने अच्छी परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है। अब बिहार खेल की दुनियां में विश्व स्तर पर खड़ा होने का काम करेगा। अगले एक साल में यहां पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी तैयार हो जाएगा जिसके बाद वर्ल्ड के सारे टीम आकर राजगीर में खेलेंगे। पटना में भी भव्य स्टेडियम बनाने का काम शुरू कर चुका है। आगे भी 9 प्रमंडलों में इसी तरह का खेल गांव बनाने का काम शुरू करेंगे।”

वही भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी महिला हॉकी प्लेयर्स को बधाई दी। बिहार सरकार का भी अभिनंदन करता हूं जिन्होंने इस चैम्पियनशिप का आयोजन नालंदा में किया है। उन्होंने घोषणा किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में होगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *