मुजफ्फरपुर: 15 अक्टूबर मंगलवार को एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर बिहार छात्र संघ का नौ वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा।



अध्यक्ष गौतम सिंग ने कहा कि यह संगठन गैर-राजनीतिक है और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए काम करता है।


उत्तर बिहार अध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि नौ वें स्थापना दिवस पर संघ की सफलता का जश्न मनाते हुए आगे भी इसी तरह काम करने की आशा करते हैं। साथ ही एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उनके आदर्शों को याद करते हुए उनकी प्रेरणा से बिहार छात्र संघ को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे।


इस मौके पर मनीष कुमार, जिला आईटी सेल अध्यक्ष मयंक राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









Be First to Comment