मुजफ्फरपुर: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आगामी 13 एवं 14 नवंबर को होने वाली 3 मैचों की श्रृंखला के लिए बिहार राज्य टी-20 क्रिकेट एकेडमी की टीम घोषित कर दी गई है। इस बात की जानकारी बिहार राज्य टी-20 क्रिकेट एकेडमी के सचिव अवनीश नंदन प्रसाद ने दी।


अवनीश ने आगे बताया कि घोषित टीम में सफ़ल राज (कप्तान), रूपेश साह (उपकप्तान), देव राज खत्री, दिव्य झा, आयुष्मान, माज इमाम, कामरान आलम, आशीष कुमार, शौर्य वोहरा, उमंग कपूर, सोनू कुमार, सार्थक गोस्वामी, क्रिंस कुमार, पीयूष कुमार, कृष राज, मोहम्मद हमजा शेख एवं देवांश शामिल हैं।



टीम आगामी 11 नवंबर को बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। रोहित कुमार को टीम कोच एवं अनामिका कुमारी को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।










Be First to Comment