Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी समेत इन चार के खिलाफ कोर्ट में परिवाद

मुजफ्फरपुर की कोर्ट में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सहित चार के खिलाफ में परिवाद दायर किया गया है। जहां वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा में बताया कि अभिनेत्री सात अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक स्थित एक ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करने पहुंची थी।

 

उनको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ सड़क पर जमा हो गई। जिस कारण सड़क पूरा जाम हो गया। इस दौरान आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आगे सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन भी जिम्मेदार है।

प्रशासन ने इसके लिए अनुमति क्यों दी। इससे आहत होकर उन्होंने शिल्पा शेट्टी, कल्याण ज्वेलर्स के ऑनर, मुजफ्फरपुर के डीएम और आयोजक के खिलाफ में मामला दर्ज कराया है। वहीं इस मामले में कोर्ट ने 11 नवंबर को सुनवाई की तिथि मुकर्रर की है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *