मुजफ्फरपुर में आगामी 29 सितंबर को बीएमसी मयूर महल रिसोर्ट में बिहार के सबसे बड़े डांसिंग कंपटीशन ड्रीम ऑन द डांस फ्लोर का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जा रहा हैं। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर डांस जगत के बहुचर्चित डांसर धर्मेश येलांडे शिरकत करेंगे।

बता दें कि इससे पहले सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाने वाले डांसर्स ही 29 सितंबर को धर्मेश येलांडे के सामने अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। वहीं 25 सितंबर बुधवार को पुरानी बाजार स्थित एक निजी होटल के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ डांस प्रतियोगिता का सेमी फिनाले भी आयोजित किया गया।

जहां पटेल स्वीट्स के निदेशक गुंजन पटेल, आयोजक अमन डी, डांसर तेजस, कोरियोग्राफर सूरज यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर सेमी फिनाले का शुभारंभ किया। 


जहां सभी प्रतिभागियों को डांस प्लस के विजेता तेजस और बॉलीवुड के कई सुपरस्टार को कोरियोग्राफ करने वाले कोरियोग्राफर सूरज यादव ने निर्णायक मंडल के तौर पर चयन किया। जिसमें करीब डेढ़ सौ प्रतिभागियों में से मात्र 40 प्रतिभागियों को ही फाइनल में धर्मेश येलांडे के समक्ष अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। 


मौके पर आयोजक अमन डी ने बताया कि मुजफ्फरपुर के सभी डांसरों का सपना था कि वह धर्मेश सर को मुजफ्फरपुर की धरती पर बुलाएं और उनका सम्मान करें। ऐसे में ये सपना 29 सितंबर को साकार होने जा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि विजेता को 50 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस मौके पर अंकित, अत्री, विक्रम, नेहा, सहित कई अन्य सदस्यगण मौजूद रहें।










Be First to Comment