“ड्रीम ऑन द डांस फ्लोर आल ओवर बिहार डांस चैंपियनशिप” के पहले सीजन की शुरुआत होने जा रही है। जिसके लिए बेस्ट डांसर की तलाश शुरू हो गई है।



वहीं मुजफ्फरपुर में 1 सितंबर को बेस्ट डांसर के लिए ऑडिशन किया गया। जहां सोलो, डुओ और ग्रुप में आए लगभग डेढ़ सौ प्रतियोगी ने भाग लिया।





इस दौरान ऑडिशन जज के रूप में शर्फुद्दीन, नेहा सिंग, साहिल गुप्ता उपस्थित रहें। बिहार के सभी जिलों में अमन डी के तत्वधान मे इस डांस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि 29 सितंबर को बीएमपी स्थित मयूर महल रिसॉर्ट में ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जा रहा है।






जहां मुख्य अतिथि के तौर पर डांस जगत के बहुचर्चित डांसर धर्मेश येलांडे शिरकत करेंगे। मौके पर टीम के सदस्य विक्रम पासवान हिमांशु, विकास, मोहन, संजय, राजा, अजय, खुशी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।













Be First to Comment