मुजफ्फरपुर के जुब्बा सहनी पार्क के निकट कलाकृति आर्ट स्टूडियो के कलाकारों के द्वारा कोलकाता एवं मुजफ्फरपुर में हुए दुष्कर्म के विरोध में चित्रों एवं फेस पेंटिंग के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। कोलकाता जो कि भारत की पूर्व राजधानी रह चुकी है वहां रात में भी लड़कियां नाइट ड्यूटी करती हैं और जब बात हॉस्पिटल की हो जहां डॉक्टर भगवान के रूप में माने जाते हैं और डॉक्टर के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है।


मुजफ्फरपुर के पारु में भी इसी तरह के घटना हुई जहां नाबालिग के साथ हैवानियत तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। समाज को हम क्या संदेश दे रहे हैं क्या यही विकसित भारत और वकसित समाज है?

वहीं युवा नेता सुल्तान अली, दिव्य प्रकाश जगमोहन कुमार,अंकित कुमार, कृष्ण कुमार, समीक्षा कुमारी, सोफिया , मेघा कुमारी, गुलफशा इत्यादि लोग मौजूद रहे।












Be First to Comment