मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।



यह दिन हम सभी भारत वासियों के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। इस आजादी के महापर्व के अवसर पर शाखा अध्यक्षा सोनल अग्रवाल के द्वारा झंडातोलन किया गया। साथ ही शाखा सदस्यों ने इस अवसर पर जलेबी का भी लुफ्त उठाया।

इस मौके पर शाखा सचिव राखी खेतान, कार्यक्रम संयोजिका प्रीति टेकरीवाल, सलोनी टेकरीवाल, मेघा सिसका, प्रियंका तुलस्यान, पायल अग्रवाल, आदि सदस्य मौजूद रही।











Be First to Comment