मुजफ्फरपुर जिले से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया हैं। जहां आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करा दी।




यह घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सिराजाबाद पंचायत की है जहां सिराजावाद पंचायत निवासी मो. फिरोज का 22 वर्षीय पुत्र मो. सिराज रात क़रीब 1 बजे अपने घर के पास ही अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। वहीं प्रेमी के पहुंचने के कुछ देर बाद ही प्रेमिका के घर वालों ने दोनों को रंगे हाथ धर दबोचा। जिसके बाद स्थानिय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।




घटना के बाद लड़की पक्ष के परिजनों ने समाजसेवी प्रवीण कुमार व लड़के पक्ष के परिजनों को बुलाकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच पंचायत बैठाई। जिसमें दोनों प्रेमी जोड़े की प्रेमिका के घर पर स्थानिय लोगों की मौजूदगी में शादी करा दी।












Be First to Comment