मुजफ्फरपुर: बिहार बाल भवन किलकारी जिला स्कूल छात्रावास में बच्चा बैठक का आयोजन हुआ। जहां बच्चों की चिट्ठी पत्री को पढ़कर सुनाया गया साथ ही सभी बच्चों की समस्या को सुना गया और किलकारी के उद्देश्य पर चर्चा की गई।


सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी स्नेहा कुमारी द्वारा क्रिएटिव राइटिंग कार्यशाला के बारे में जानकारी दी गई जिसमें बिहार बाल भवन पटना के आकाश कुमार, मुनटून राज बच्चों को कविता, कहानी लिखने का प्रशिक्षण देंगे। यह कार्यशाला तीन दिन के लिए अयोजित की गई हैं। बच्चा बैठक में जिन बच्चों का जन्मदिन इस माह में रहा उनके द्वारा केक काटकर सामूहिक जन्मोत्सव समारोह भी धूमधाम के साथ मनाया गया।





इस दौरान बाल भवन की पदाधिकारी स्नेहा कुमारी द्वारा बाल किलकारी, मेरी डायरी देकर बच्चों को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी स्नेहा कुमारी,नेहा कुमारी, दीक्षा उपाध्याय, सुजाता कुमारी, रूपा पाठक, मुस्कान कुमारी, अमन राज, अरुणिमा कुमारी, तन्नू प्रिया, विकाश कुमार, राजीव कुमार, सुनीता देवी,कठपुतली प्रशिक्षक सुनील सरला उपस्थित रहे।















Be First to Comment