देशभर में यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा 16 जून रविवार को होगी। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के दौरान होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एनसीआरटीसी ने नमो भारत और डीएमआरसी ने मेट्रो ट्रेन के समय में बदलाव की घोषणा की है। डीएमआरसी ने यह फैसला किया है कि कल यानी 16 जून को नमो भारत और मेट्रो ट्रेन के परिचालन के समय मे बदलाव किया गया जाएगा।


दरअसल, रविवार को मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 8 बजे से रात के 10 बजे तक उपलब्ध रहती हैं, लेकिन 16 जून को नमो भारत ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी जो रात के 10 बजे तक उपलब्ध होंगी। परीक्षा के मद्देनजर फेज 3 सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन के समय मे बदलाव भी किया गया है। डीएमआरसी ने फेज-3 सेक्शन पर मेट्रों ट्रेन सर्विस की टाइमिंग में बदलाव किया है।


डीएमआरसी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की जिनरूटों पर सुबह 6 बजे से ट्रेन चलेगी उसमें दिलशाद गार्ड से शहीद स्थल (नया बस अड्डा),नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह लाइन, बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़), मजलिस पार्क से शिव विहार,जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका तक ट्रेन चलेगी।
उधर, एनसीआरटीसी ने सिविल सर्विस परीक्षा के मेद्देनजर यह निर्णय लिया है, ताकि आरआरटीएस कॉरिडोर के आस-पास स्थित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन में सहूलियत रहे। वर्तमान में आरआरटीएस कॉरिडोर पर गाजियाबाद में साहिबाबाद से मोदी नगर नॉर्थ तक नमो भारत ट्रेनें संचालित हैं। नमो भारत के संचालित खंड के आसपास बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान हैं, जहां अक्सर प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचते हैं।




















Be First to Comment