Press "Enter" to skip to content

बिहार में लू के थपेड़ों से जल्द मिलेगी राहत! कब होगी बारिश? जानें मौसम विभाग का अलर्ट

पटना: बिहार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। रात को कुछ जिलों में बारिश हुई जिससे थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने लू और गर्मी को लेकर एक और राहत वाली रिपोर्ट दिया है।  बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई गई है। 7 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

Heat wave: इस मौसम में बढ़ जाता है लू लगने का खतरा, ये हैं लक्षण और बचाव के  तरीके | Heat wave can be dangerous Know its symptoms In Hindi | TV9  Bharatvarsh

 

इस बीच कई शहरों में अब भी लू का कहर जारी रहेगा। इसलिए लोगों को कहा गया है कि अभी गर्मी को लेकर सावधानी बरतने में कोई कोताही न बरतें। आवश्यक नहीं हो तो घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है ताकि और जान माल का नुकसान नहीं हो सके। बिहार में 8 जून तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

 

 

बिहार के मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा का प्रवाह होने के साथ मेघ गर्जन व हल्की वर्षा की भी संभावना है। इसके अलावे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, जमुई, भागलपुर, अररिया, किशनगंज जिले में तेज हवा के साथ आंधी-पानी  हो सकती है। इसे लेकर भी मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को बचाव के सचेत रहने को कहा है।

 

 

मानसून अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले 19 मई को दक्षिण अंडमान सागर पहुंचा था। इसके बाद से मानसून को लगातार अनुकूल परिस्थितियां मिलती रही। इसी कारण मानसून ने अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले ही केरल में गुरुवार को दस्तक दे दी। इसके केरल पहुंचने का समय 1 जून था। केरल में मानसून के दो दिन पहले दस्तक देने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बिहार में भी निर्धारित समय 15 जून या एक-दो दिन पहले पहुंच सकता है। मानसून के केरल पहुंचने का प्रभाव बिहार सहित देश के कई राज्यों में जल्द दिखने के आसार हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून आने से पहले बिहार में प्री-मानसून की बारिश हो सकती है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *