Press "Enter" to skip to content

बिहार में जानलेवा गर्मी! 5 जिलों में आज लू का अलर्ट, पारा 40 डिग्री पार

पटना: बिहार में मई महीने के अंत में झुलसाने वाली गर्मी से जीना बेहाल हो गया है। खासकर दक्षिण बिहार में तापमान बढ़ने से आसमान से आग बरसने जैसा एहसास हो रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर 47.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म रहा। वहीं, गया में भी पारा 46 डिग्री के पार हो गया और 54 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग ने बुधवार को पांच जिलों में लू (हीटवेव) और 7 में हॉट नाइट (गर्म रात्रि) की चेतावनी जारी की है।

Bihar News: बिहार के 6 जिलों में चलेगी भीषण लू, मौसम विभाग ने जारी किया  येलो अलर्ट

 

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को बक्सर, औरंगाबाद, गया, कैमूर और रोहतास जिले में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। वहीं, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और नवादा में गर्म रात्रि यानी हॉट नाइट का अलर्ट है। यानी कि इन जिलों में दोपहर के साथ रात के समय भी पसीने छूटने वाले हैं। मंगलवार को बक्सर में 46.4, गया में 46.8, छपरा में 41, डेहरी में 47, शेखपुरा में 42.9, जमुई में 42.5, भोजपुर में 45.6, वैशाली में 43.9 और राजगीर में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में हवा के अंदर आर्द्रता की मात्रा 60 से 70 प्रतिशत के बीच है। वायुमंडल में आर्द्रता की मात्रा अधिक होने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी का एहसास होता है। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया या। मगर लोगों को 55 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का एहसास हुआ।

 

इसी तरह बिहार के अन्य जिलों में भी लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक 57 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण बिहार में पछुआ हवा का प्रवाह शुरू हो गया है, फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

Share This Article
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *