Press "Enter" to skip to content

बिहार में भीषण गर्मी का सितम जारी, कई जिलों में हीटवेव का प्रकोप

पटना: राज्य में भीषण गर्मी का सितम जारी है। कई जिलों में हीटवेव का प्रकोप है। प्रदेश के 5 जिलों में शनिवार को हीट-वेव (लू) और दो जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी है। वहीं, पटना सहित प्रदेश का शेष भाग गर्म दिन की चपेट में रह सकता है। मौसम विभाग ने लू चलने को लेकर बांका व नवादा में ऑरेंज जबकि पूर्णिया, भागलपुर और गोपालगंज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भाग के जिलों के एक-दो स्थानों पर भी लू चलने की आशंका है।

Temperature Crosses 42, People Are Suffering Due To Scorching Heat -  Auraiya News - तापमान 42 पार, झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को किशनगंज और अररिया में आंधी-बारिश हो सकती है। इन दोनों जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन व वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। इधर, शुक्रवार को पटना सहित 17 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और 18 में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल रहा। वहीं पटना का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 41.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, बांका, नवादा, नालंदा और अरवल हीट-वेव की चपेट में रहे।

वहीं बिहार में दो दशक बाद इस बार मानसून की बारिश रिकॉर्ड तोड़ सकती है। प्रदेश में 2004 से 2023 के दौरान वर्ष 2007 में मानसून की बारिश सामान्य से लगभग 30 प्रतिशत अधिक हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष ला-नीना का प्रभाव होने और अंडमान-निकोबार में समय से पूर्व मानसून के दस्तक देने के कारण सूबे में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *