Press "Enter" to skip to content

अप्रैल की शुरुआत में ही झुलसाने लगी गर्मी, इस साल टूट सकता हैं रिकॉर्ड!

पटना: पटना सहित प्रदेश के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि का दौर जारी रहेगा, जिस कारण और गर्मी बढ़ेगी। गुरुवार को प्रदेश के 9 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पटना का अधिकतम तापमान एक डिग्री की वृद्धि के साथ 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा, जबकि गुरुवार से उत्तर पश्चिमी हवा की रफ्तार में कमी आई, यह कमी शुक्रवार तक रहेगी।

अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का एहसास, इन राज्यों में हीटवेव का  अलर्ट… जानिए आज कैसा रहेगा मौसम | CG MP News

24 घंटे के अंदर ही 25 प्रतिशत बिहार को प्रचंड गर्मी ने अपने आगोश में ले लिया। मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो छह अप्रैल यानी शनिवार को भागलपुर में भी दिन का पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। जबकि उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में सूरज का कहर शुरू होने में कुछ वक्त लगेगा।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन का पारा जहां 1.4 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया वहीं रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 व न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शुक्रवार से सात अप्रैल के बीच जिले में सुबह से दोपहर तक दिन तपेगा तो इसके बाद आंशिक रूप से छाए बादल के कारण धूप-छांव का दौर चलेगा।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *