पटना: 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसको लेकर पूरे देश में तैयारी शुरू हो गई है। पटना में भी सैदपुर इलाके में स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी में 22 जनवरी को राम दीपावली के रूप में मनाने को लेकर भव्य तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर कमेटी के सदस्य रंजन उपाध्याय ने बताया कि 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सभी में काफी उत्साह है। इस दिन को राम दीपावली के रूप में मनाने की तैयारी है। 1100 दीपक जलाए जाएंगे और इसको लेकर के आर्डर दिया जा चुका है।

मंदिर कमेटी के सचिव राजकुमार सहनी ने कहा कि 22 जनवरी की तैयारी को लेकर मंदिर का रंग रोगन शुरू हो गया है. मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का प्रोजेक्टर से लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा और प्रांगण में हजारों लोग बैठकर इसका साक्षी बनेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया जाएगा और इसके लिए पटाखे का भी आर्डर दिया जा चुका है। 11 क्विंटल हवा प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा इसके अलावा भजन कीर्तन का दौर चलेगा. नाटक मंडली की टीम भगवान राम और हनुमान के वेश में मंदिर में रहेंगे और हनुमान मंदिर में 1100 दीपक जलाएंगे।














Be First to Comment