Press "Enter" to skip to content

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज; भारत में दिखेगा या नहीं?

साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या और शनि अमावस्या के संयोग में लग रहा है. सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण काल को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शनिवार, 14 अक्टूबर यानी आज रात 08 बजकर 34 मिनट पर लगेगा और रविवार, 15 अक्टूबर को देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यानी ग्रहण की अवधि 5 घंटे 51 मिनट की होगी। ग्रहण समाप्त होते ही अगली सुबह शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे।

हिंदुओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं 'सूर्य'? | Why Sun is so important for  Hindus in hindi - Hindi Oneindia

यह सूर्यग्रहण किसी भी रूप या स्वरुप में भारत में दिखाई नहीं देगा। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। यह सूर्य ग्रहण भी भारत में दृश्यमान नहीं था। यह एक कंकड़कृति सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका का पश्चिम किनारा अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

मालूम हो कि, सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है. जब सूरज और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण में आहार ग्रहण करने से बचना चाहिए।  गर्भवती महिलाओं या बुजुर्गों को घर से बाहर जाने से बचना चाहिए।  हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है, इसलिए ऐसी कोई पाबंदी नहीं रहेगी।  इस समय ईश्वर के किसी स्वरूप की उपासना करें. ग्रहण काल के समाप्त हो जाने के बाद सम्भव हो तो स्नान कर लें या हाथ पैर धोकर कुछ न कुछ दान का संकल्प करें। अगले दिन सुबह किसी निर्धन या जरूरतमंद व्यक्ति को संकल्प किया हुआ दान करें।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *