Press "Enter" to skip to content

MUZAFFARPUR: एसकेएमसीएच के चिकित्सक व कर्मी करा रहे कोरोना जांच, 23 के लिए गए नमूने

मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में पिछले दिनों तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति है। इनमें पीजी छात्र, एक अधिकारी व एक कर्मी शामिल हैं। इसके बाद से अस्पताल में हड़कंप की स्थिति है। चिकित्सक व कर्मचारी जांच के लिए नमूने दे रहे हैं। उधर, सोमवार को कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिलने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही ने बताया कि परिसर में रहने वाले 23 लोगों के नमूने संग्र्रहित किए गए। वहीं, 184 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। रविवार को परिसर से 27 लोगों के नमूने लिए गए थे। इनमें 20 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी कर्मचारियों से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूरी सुरक्षा से सेवा देने को कहा गया है। सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि जो लोग होम क्वारंटाइन पर रह रहे हैं। इनकी नियमित खैरियत रिपोर्ट ली जा रही है। प्रतिदिन 135 नमूने लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। केयर इंडिया के जिला समन्यवक सौरभ तिवारी ने बताया कि नियमित स्क्रीनिंग व नमूना संग्रह का काम चल रहा है।

कोरोना वायरस पीडि़त के स्वजन पहुंचने की अफवाह से मचा हड़कंप 

एसकेएमसीएच में सोमवार को बीमार बच्चे का इलाज कराने स्वजन पहुंचे। इस पर किसी ने अफवाह फैला दी कि कोरोना वायरस पीडि़त के स्वजन बच्चे को लेकर अस्पताल आए हैं। इससे पीकू वार्ड में हड़कंप मच गया। अस्पताल कर्मी से लेकर सुरक्षा गार्ड तक सभी इधर-उधर कार्य से कटने लगे। वहींं कुछ कर्मियों ने काम करने से इन्कार कर दिया। इससे कुछ देर के लिए अस्पताल की स्थिति बिगड़ गई। पीकू वार्ड व रजिस्ट्रेशन ब्लॉक में कार्य कर रहे मजदूरों की भी बेचैनी बढ़ गई। सभी को संबंधित अधिकारियों ने समझाया। साथ ही मास्क व ग्लब्स आदि सामग्र्री दी। इसके बाद धीरे-धीरे अस्पताल कर्मी व मजदूर काम पर लौटे।

इस तरह मिले पॉजिटिव मरीज :

09 मई – जिले में तीन मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया। ये सभी मुशहरी प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

10 मई – तीन पॉजिटिव मरीज मिले। ये तीनों बोचहां व बंदरा प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

11 मई – तीन पॉजिटिव केस मिले। इनमें बोचहां के दो व मड़वन का एक है, जो प्रखंड स्थित क्वारंटाइन में रह रहे थे।

12 मई – तीन पॉजिटिव मामले मिले। ये सभी बोचहां व पारू प्रखंड स्थित क्वारंटाइन केंद्र में रह रहे थे।

13 मई – तीन पॉजिटिव मामले मिले। इनमें दो बंदरा व एक मुरौल प्रखंड का है। ये क्वारंटाइन में थे।

14 मई – तीन पॉजिटिव केस मिले। इनमें मोतीपुर, बंदरा व कुढ?ी के एक-एक प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन में थे।

16 मई – दो पॉजिटिव केस मिले। इनमें दोनों मड़वन के प्रवासी हैंं, जो क्वारंटाइन में थे।

17 मई – एक साथ पांच पॉजिटिव केस मिले। इनमें मुरौल, पारू, सकरा व मुशहरी के प्रवासी हैं। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में थे।

18 मई – एक साथ पांच पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें मीनापुर, मुशहरी व बोचहां के एक-एक और बंदरा के दो प्रवासी हैं, जो क्वारंटाइन पर हैं।

20 मई-एक मरीज पॉजिटिव मिला।

22 मई – तीन पॉजिटिव मरीज मिले।

24 मई – पांच पॉजिटिव मामले सामने आए।

25 मई – एक पॉजिटिव मिला। ये कुढऩी क्वारंटाइन सेंटर पर थे।

26 मई-एक पॉजिटिव मिला। यह बोचहां में क्वारंटाइन सेंटर पर थे।

27 मई-दो पॉजिटिव मिले। एक एसकेएमसी का पीजी छात्र व दूसरी बोचहां इलाके की महिला है जो संक्रमित स्वजन के संपर्क में आने के बाद होम क्वारंटाइन पर थीं।

28 मई – तीन मरीज मिले। इसमें मुशहरी इलाके का मरीज नोएडा से और सकरा इलाके का एक मरीज दिल्ली व दूसरा मुंबई से आया था।

29 मई – आठ मरीज मिले। इसमें तीन मुरौल इलाके के, एक रसूलपुर, दो बीनू नगर व एक झपहां इलाके का बताया गया है। वहीं एक जीआरपी का हवलदार बताया गया है।

30 मई – छह पॉजिटिव मिले। इसमें एक एसकेएमसीएच के अधिकारी शामिल है। दो मीनापुर, दो मड़वन व एक मुशहरी का व्यक्ति है।

31 मई – नौ पॉजिटिव मिले। ये सभी सकरा क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे थे। इसमें मुंबई व दिल्ली से आए प्रवासी बताए गए हैं।

एक जून – कोई पॉजिटिव नहीं मिला।

input: Jagran

Share This Article
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *