Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस 2023: जानें इस दिन का महत्व और इससे जुड़ा इतिहास

मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस 2023:  01 जुलाई, 1949 को आईसीएआई को संसद में पास एक एक्ट के तहत स्थापित किया गया था. आपको बता दें आईसीएआई नेशनल प्रोफेशनल अकाउंटिंग बॉडी है और पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे बड़ा अकाउंटिंग इन्स्टीट्यूट है। आज यानी 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे मनाया जा रहा है।

ब्रिटिश शासन के दौरान, सभी संस्थान कंपनी अधिनियम के तहत अपने खातों का पक्का रिकॉर्ड रखती थीं. प्रमाणित लेखापरीक्षक, जिन्होंने लेखा डिप्लोमा का पाठ्यक्रम पूरा किया है, लेखा पुस्तकों का लेखा-जोखा रखते थे. भारत में, लेखांकन पेशा (अकाउंटिंग प्रोफेशन) 1948 तक अनियंत्रित रहा था. हालांकि 1949 में एक विशेषज्ञ समिति ने एक स्वायत्त निकाय और चार्टर्ड अकाउंटेंट अधिनियम के गठन का सुझाव दिया और 1 जुलाई 1949 को आईसीएआई की स्थापना की गई. इसका उद्देश्य भारत में लेखांकन कानूनों को विनियमित करना था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *