Press "Enter" to skip to content

मैथिली संस्कृति का अद्भभूत उदाहरण है राजनगर पैलेस, 9 लाख चांदी के सिक्कों से बना था ये भव्य इमारत

मधुबनी: बिहार का मधुबनी जिला अपनी कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां के खूबसूरत पेटिंग देश-विदेश में फेमस हैं। हालांकि मधुबनी अपनी टूरिस्ट स्पॉट के लिए भी जाना जाता है। वैसे तो इस जिले में घूमने के लिए कई बेहतरीन स्थल हैं। लेकिन इन सबमें खास है राजनगर पैलेस। इसे नवलखा पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। ये स्थल दरभंगा राजघराने की याद दिलाता है। इसका निर्माण महाराजा रामेश्वर सिंह ने 17वीं शताब्दी में कराया था। इसके भीतर 11 मंदिरों का समूह भी है। हालांकि अब पैलेस का अधिकांश हिस्सा खंडहर का रूप ले चुका है।

मैथिली संस्कृति का अद्भभूत उदाहरण है राजनगर पैलेस, 9 लाख चांदी के सिक्कों से बना था ये भव्य इमारत

ऐसा कहा जाता है कि 1500 एकड़ में फैले इस भव्य पैलेस को बनाने में 9 लाख से अधिक चांदी के सिक्के लगे थे। मिथिला संस्कृति से रूबरू करता नवलखा पैलेस 1934 में आए भूकंप के कारण काफी क्षति पहुंची। इसके पहली मंजिल पर संग्रहालय स्थित है। जिसमें कमरों के ऊपर लकड़ी और पत्थर से बनी नक्काशियां हैं। कई जगहों पर हाथी की बड़ी-बड़ी पत्थर की बनी प्रतिमाएं देखने को मिलती हैं। ये टूरिस्ट स्पॉट इतिहास और प्राचीन इमारत देखने वाले शौकिनों को काफी पसंद आता है।

मधुबनी के अन्य पर्यटन स्थल

मधुबनी मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर दूर कपिलेश्वर मंदिर है। इसके अलावा बेनिपट्टी ब्लॉक में उच्चैठ मंदिर, पंडौरा का उगना महादेव मंदिर और एकादश रूद्र मंदिर खास है।

कैसे पहुंचे

मधुबनी सड़क और रेल दोनों मार्गों से जुड़ा है। दिल्ली और दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों से सीधे मधुबनी के लिए ट्रेन मिल जाएंगी। इसके अलावा बस या कैब से भी आप सफर कर सकते हैं। वहीं मधुबनी से निकटतम एयरपोर्ट दरभंगा एयरपोर्ट हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *