Press "Enter" to skip to content

बिहार में पिछले दरवाजे से लौट रहा जंगलराज, प्रशांत किशोर बोले- लालू-नीतीश में कोई फर्क नहीं

बिहार: जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पश्चिम चंपारण के बाद अब पूर्वी चंपारण के अलग-अलग इलाकों में लोगों से मिल रहे हैं और बिहार के लोगों की समस्या से रूबरू हो रहे हैं। इस दौरान पीके लगातार राज्य की नीतीश-तेजस्वी की सरकार और केंद्र के खिलाफ हमला बोल रहे हैं।

प्रदेश में पीछे के दरवाजे से अंदर घुस रहा है जंगलराज, लालू नीतीश के राज में  नहीं है कोई फर्क- PK | PoliTalks News

आज एक बार फिर प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर एक साथ ह’मला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा लालू के अपरा’धियों वाले जंगलराज को जनता ने उखाड़ फेंका था लेकिन अब वही जंगलराज पिछले दरवाजे से बिहार में लौट रहा है।

पूर्वी चंपारण में पदयात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हम’ला बोला। उन्होंने बिहार में लौट रहे जंगलराज से लोगों को सचेत रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 35 साल से राज कर रहे लालू-नीतीश ने बिहार की दुर्दशा कर दी है। बिहार में आज बिना नजराना के कोई काम नहीं होता है। अगर जीवन को बेहतर बनाना है तो बिहार के लोगों को मोतियाबिंद का अच्छे से इलाज करना होगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश के राज में अधिकारियों का जंगलराज है, बिना भ्र’ष्टाचार के कोई काम नहीं होता है, इसे दूर करने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर भी हम’ला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों को लालू और नीतीश के भरोसे छोड़ दिया है। 2020 के चुनाव में बिहार की जनता ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनाई लेकिन बीजेपी ने नीतीश को सीएम बना दिया।

Share This Article
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *