Press "Enter" to skip to content

बिहार उपचुनावः कुढ़नी में बीजेपी ने केदार गुप्ता को उतारा, मुखिया से बने थे विधायक

बिहार विधानसभा उपचुनाव की  कुढ़नी सीट पर उम्मीदवारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना पत्ता खोल दिया है। बीजेपी ने पूर्व विधायक केदार गुप्ता को कुढ़नी की सीट पर उतारा है।  मंगलवार को केदार गुप्ता नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

बिहार उपचुनावः कुढ़नी में BJP ने केदार गुप्ता को उतारा, मुखिया से बने थे विधायक; जानें विजय सिन्हा ने क्या कहा

बीजेपी द्वारा कैंडिडेट का नाम तय करने में देरी हुई।  इसके पहले महागठबंधन की ओर से पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा जदयू प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर चुके हैं। सोमवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया।

मुजफ्फरपुर पहुंचे पार्टी नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कोई प्रॉब्लम नहीं है।  भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी पार्टी है।  इसके फैसले स्टेट से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक मिल कर लेता है।  इसलिए टिकट फाइनल करने में थोड़ा समय लगा है।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने केदार गुप्ता की जीत का दावा भी किया। विजय सिन्हा ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का केदार गुप्ता के साथ काफी अच्छा लगाव है। इसका फायदा बीजेपी उम्मीदवार  को मिलेगा।

केदार प्रसाद गुप्ता 2015 का बिहार विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे।। उससे पहले केदार गुप्ता मुखिया थे। मुखिया रहते ही उन्होंने चुनाव जीता था। केदार गुप्ता जदयू विधायक मनोज कुशवाहा को परास्त किया था। कुशवाहा बिहार सरकार के मंत्री थे।

पिछले विधानसभा चुनाव में केदार गुप्ता मात्र 800 वोटों से राजद के अनिल सहनी से हार गए। चुनाव परिणाम घोषित करने में प्रशासन को काफी समय लगा। हार-जीत के बीच बहुत कम अंतर को लेकर दोनों उम्मीदवार डटे हुए थे।एलटीसी घोटाले में सजायाफ्ता होने के बाद राजद के अनिल सहनी की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई। इस वजह से कुढ़नी में उपचुनाव हो रहा है। दो धुर विरोधी आमने सामने हैं।

Share This Article
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *