Press "Enter" to skip to content

पूरे बिहार में 11 दिन बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी, तेजस्वी से मिलने के बाद वापस ली हड़ताल

बिहार के नगर निकायों में हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों ने 11 दिन बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सफाईकर्मी बुधवार से काम पर लौट आए हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात कर 11 सूत्री मांगों पर विचार करने की मांग की थी।

पटना समेत पूरे बिहार में 11 दिन बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी, तेजस्वी से मिलने के बाद वापस ली हड़ताल

तेजस्वी के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने भी सफाई कर्मचारियों को हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का आदेश दिया था। बता दें कि सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने की वजह से पटना नगर निगम समेत राज्य के अन्य शहरों में कूड़े का अंबार लग गया था।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार को शहर वासियों ने राहत की सांस ली। पटना में जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया था, जो अब हटने लगा है। बीते 11 दिन हड़ताल रहने से राजधानी की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी 11 सूत्री मांगें उपमुख्यमंत्री के सामने रखीं।

तेजस्वी यादव ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार सफाईकर्मियों के आर्थिक विकास को लेकर गंभीर है। कर्मचारी तुरंत काम पर लौट जाएं।

पटना हाई कोर्ट ने भी किया हस्तक्षेप

बिहार के नगर निकायों में तैनात सफाई कर्मचारी दैनिक मजदूरों को स्थायी करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य सुविधाएं समेत 11 सूत्री मांगें हैं। पिछले दिनों पटना हाईकोर्ट ने भी हड़ताल पर गए कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटने का आदेश दिया था। अदालत ने राज्य सरकार से भी कर्मचारियों की मांगों पर फैसला लेने का निर्देश दिया।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *