Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में शॉ’र्ट स’र्किट से लगी भीषण आ’ग, दो घर ज’ले, लाखों की संपत्ति रा’ख

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के मझौलिया में शॉ’र्ट स’र्किट भीषण आ’ग लग गयी। इसमें दो घर ज’लकर रा’ख हो गए। घ’टना के बाद अफरातफरी और भगदड़ का माहौल मच गया।

दो घर जले, लाखों रुपए की संपत्ति का हुआ नुकसान, चार घंटे बाद पाया आग पर काबू  | Two houses burnt, property worth lakhs of rupees was damaged, found on  fire after

स्थानीय लोग पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसपर काबू पाना मुमकिन नहीं था। देखते-देखते घर पूरी तरह जल गया। चीख पुकार मच गई। कुछ देर बाद सकरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत कर करीब चार घन्टे बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में प्रमोद पासवान और गौरी शंकर का घर जल गया। करीब डेढ़-दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी। पीड़ित परिवार मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सकरा पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

प्रमोद ने बताया देर रात सबलोग घर मे सोए हुए थे। तभी अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ। धुंआ निकलने लगा। उनकी नींद खुली तो घर के अन्य सदस्यों को जगाया।

जबतक कुछ समझते आग की लपटें तेज होने लगी। वे लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे। हल्ला हंगामा करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव कार्य मे जुट गए। इस दौरान बगल के घर मे भी आग लग गयी। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *