Press "Enter" to skip to content

पटना से 2100 श्रद्धालु अयोध्या के लिए हुए रवाना

राजधानी पटना के कंकड़बाग के वार्ड संख्या-31 के 2100 लोगों को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के दर्शन के लिए भेजा गया।

पटना से 2100 श्रद्धालु अयोध्या के लिए हुए रवाना

भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश साह और समाजसेवी ममता साहू की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था विशेष ट्रेन से शुक्रवार की रात पाटलिपुत्र जंक्शन से रवाना हुआ।

विधायक संजीव चौरसिया ने इसके लिए मुकेश साह और ममता साहू की सराहना की। सभी श्रद्धालुओं को नि:शुल्क यात्रा करायी जा रही है। सभी श्रद्धालुओं को टिकट वितरण दो दिन पहले ही कर दिया गया था। श्रद्धालुओं में महिला और पुरुष दोनों की भागीदारी है।

इस मौके पर मुकेश साह ने बताया कि आज एक एतिहासिक दिन है। जहां एकसाथ रिकॉर्ड 21 सौ श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन कराने का अवसर मिला है।

ऐसा बहुत कम होता है कि किसी एक स्थान से इतनी बड़ी संख्या में लोग किसी तीर्थ स्थल के लिए निकलते हैं। कंकड़बाग वार्ड नं 31 के लोगों के आर्शीवाद से मुझे यह काम करने का मौका मिला है। इसके लिए मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *