Press "Enter" to skip to content

तीसरी सोमवारी पर बनारसी पान से सजे साहूपोखर महादेव:वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रूद्राभिषेक

मुजफ्फरपुर में तीसरी सोमवारी पर साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ का 5100 बनारसी पान के पत्ते से महाश्रृंगार किया गया।

महादेव की पूजा अर्चना करते भक्त। - Dainik Bhaskar

आचार्य पंडित अजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रूद्राभिषेक कर पंचामृत स्नान करा षोडशोपचार पूजन के उपरांत महाश्रृंगार कर धूप-दीप से आरती की गयी। तदोपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि सुख-संपत्ति और मोक्ष देने वाले महादेव है इनकी भक्ति पूजा से मनुष्य का जीवन का उद्धार हो जाता है। पान देवी-देवताओ को अतिप्रिय है।

बिना पान के भगवान पूजा स्वीकार नही करते है। भगवान पूजा स्वीकार कर संसार का कल्याण करे इसी उद्देश्य से भोलेनाथ को पान से महाश्रृंगार किया गया है।

इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित जितेन्द्र तिवारी, पंडित राकेश तिवारी, पंडित राजेन्द्र झा, शिवशंकर साहू, निर्मला साहू, मनीष सोनी, श्रीरंजन साहू, विवेकानंद मिश्र, धीरज सिन्हा, रौशन तिवारी, राजेश कुमार सहित दर्जनो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *