सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के इस्सेपुर गांव में गुरुवार की शाम एक द’र्दनाक हाद’से में दो बच्चों की मौ’त हो गई। मोतीलाल महतो के पुत्र मुन्ना कुमार (13) और राकेश महतो के पुत्र रोहित कुमार (10) की मौत से परिवार के लोग चित्’कार कर उठे। पुलिस ने दोनों श’वों का पोस्ट’मार्टम सदर अस्पताल में करवाया। दोनों बच्चे रिश्ते में चाचा-भतीजा थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घर के समीप एक व्यक्ति के लीची के पेड़ में लाल-लाल लिचियों को देखकर दोनों बच्चे बगीचे में पहुंच गए। दोनों पेड़ से लीची तोड़ने का प्रयास कर रहे थे कि रखवाले की नजर पड़ गई। उसने खदेड़ा तो दोनों जा’न बचाकर वहां से भागे। अफरातफरी में दोनों कुएं में गि’र गए। वहां उनकी जिंदगी की डोर टू’ट गई।
किसी तरह से इसकी जानकारी स्वजनों को मिली तो सहसा उन्हें विश्वास नहीं हुआ। सभी दौड़े-दौड़े कुएं तक पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चो के श’व को बाहर निकाला गया। यह देखकर परिवार के लोग दहाड़े मा’र कर रोने लगे। वहां का कारुणिक दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।
घटना की जानकारी जैसे ही भेल्दी थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को मिली कि वे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने श’व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों बच्चों के पिता मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं।
Be First to Comment