Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी: सड़कों को परखें बिना पास कर दिया टेंडर, काम में आई रुकावट

बिहार: मुजफ्फरपुर को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने के लिए योजनाओं का टेंडर तो पास कर दिया गया हैं।लेकिन अब योजना के लिए जरूरी जमीन के लिए सोच-विचार किया जा रहा है। इसी परिस्थिति में बैरिया से स्टेशन तक स्पाइनल रोड के निर्माण में पेच फंस गया है। इस रोड में दोनों तरफ नाला व पेवर ब्लॉक के साथ निर्माण पूरा करने पर सीवरेज के लिए कहीं खाली जमीन नहीं बचती दिख रही है। अब एजेंसी को बीच का कोई रास्ता निकालने का निर्देश दिया गया है।

Recent News | Muzaffarpur City : Breaking Newsस्मार्ट सिटी के तहत बैरिया से स्टेशन रोड तक स्पाइनल रोड का टेंडर फाइनल किया गया हैं। 42.05 करोड़ की लागत से यह सड़क दोनों तरफ नाले के साथ स्टेशन तक बननी है। इस योजना के लिए करीब दो-दो मीटर जमीन पर ड्रेनेज का निर्माण भी शुरू हो गया है।इसके बाद करीब तीन मीटर में दोनों तरफ पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। दोनों तरफ ड्रेनेज व पेवर ब्लॉक के बीच साढ़े सात मीटर चौड़ी सड़क बनानी है।स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने योजनाओं का टेंडर कर अपनी रैंकिंग तो सुधार ली है, लेकिन उन योजनाओं को जमीन पर उतारना मुश्किल होता जा रहा है।फिलहाल बैरिया से स्टेशन तक स्पाइनल रोड व ड्रेनेज का निर्माण हो रहा है। सीवरेज का डिजायन व जगह अभी तय नहीं हुआ है। यह टेंडर इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन के तहत तय किया गया है। इसलिए चुनी गई एजेंसी ही सर्वे के बाद तय करेगी कि सीवरेज कैसे निकाला जाए। निर्माण ऐजेंसी तोशिबा ने इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है, जल्दी ही डिजायन भी तैयार कर लिया जाएगा।इस मार्ग में स्मार्ट सिटी ने 278.39 करोड़ का टेंडर भी फाइनल किया है। इस योजना में एबीडी (एरिया बेस्ड डेवेलपमेंट) में एसटीपी व सीवरेज सिस्टम का निर्माण करना है। बैरिया से स्टेशन भी एबीडी में आता है। लेकिन बैरिया से स्टेशन तक बन रही सड़क व ड्रेनेज के बाद सीवरेज के लिए जमीन ही नहीं मिल रही है।स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के पास इस बात का जवाब ही नहीं है कि सीवरेज कहां बनाया जाएगा। सीवरेज के लिए कम से कम इस सड़क में दो मीटर चौड़ा निर्माण करना होगा। अब इसके लिए जमीन चिह्नित करने को सर्वे शुरू किया गया है।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *