Press "Enter" to skip to content

साइबर अपराधियों के चपेट में सहकारिता मंत्री: फर्जी फेसबुक ID बना रिश्तेदारों से पैसे मांग रहे हैकर्स

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह हैकर्स की चपेट में आ गए हैं। उनके नाम से फर्जी फेसबुक ID किसी ने बनाया है। इसके बाद मंत्री के करीबियों और रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट को असेप्ट करते ही रकम की डिमांड की जा रही है। सहकारिता मंत्री के कई रिश्तेदारों ने उनको यह जानकारी दी। इसके बाद सुभाष सिंह ने EOU के SP पंकज कुमार से फर्जी ID को लेकर शिकायत की है।

बदनाम करने की साजिश

सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इसके बाद पैसों की डिमांड की जा रही है। आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। हैकर्स गूगल पे और फोन पे के माध्यम से पेमेंट करने को कह रहे हैं। हैकर्स जिस फोन का इस्तेमाल कर रहा है, उसका नंबर 8630527728 है। वहीं, 9914617750 नंबर पर फोन पे के जरिए पैसों की डिमांड की जा रही है। शिकायत पत्र में मंत्री सुभाष सिंह ने कहा है कि हैकर्स के नंबर को तुरंत ब्लॉक किया जाए और उसकी पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *