Press "Enter" to skip to content

मुज़फ़्फ़रपुर/ जिले में फिर टीके की कमी, 25 केंद्रों पर नहीं हो सका वैक्सीनेशन; लक्ष्य 31 हजार, टीके पड़े 8821

11-14 अप्रैल तक टीकाकरण महोत्सव के दाैरान भी जिले में वैक्सीन की कमी है। साेमवार काे 25 केंद्रों पर वैक्सीनेशन नहीं हो सका। सदर अस्पताल के रिजर्व स्टोरेज में टीके नहीं हैं। 158 केंद्रों पर 31 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य था, लेकिन 133 केंद्रों पर सिर्फ 8821 लोगों को टीके लगे। इनमें 64 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहला व 36 ने दूसरा डोज लिया। 43 फ्रंट वारियर्स काे पहला व 144 काे दूसरा, 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 4595 काे पहला व 70 काे दूसरा जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 3558 काे पहला और 311 काे दूसरा डोज लगा। उधर, विधायक डॉ. अरुण सिंह समेत 50 लोगों ने मोतीपुर के बीरहिमा एपीएचसी पर टीका लिया। विधायक ने अन्य लोगों से भी टीका लेने की अपील की।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *