Press "Enter" to skip to content

Muzaffarpur: बिना टीका लिए लाैटे लाेग, 193 केंद्रों पर 43600 लक्ष्य के बदले 16024 को दिया टीका

जिले के 193 टीकाकरण केंद्राें पर शनिवार को 16024 लोगों ने कोरोना टीका लिया। जिला प्रशासन से जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 218 केंद्रों पर 43600 टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन 193 केंद्राें पर ही टीकाकरण हो सका। इसमें 60 वर्ष के अधिक उम्र के 6851 लोगों ने टीका लिया। 45 से 59 वर्ष के 8857 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं, 203 फ्रंटलाइन वर्कर और 112 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया, 15568 लोगों ने पहला डोज, जबकि 456 लोगों ने दूसरा डोज लिया है।

इससे पहले सुबह से चार घंटे कोविड पोर्टल ठप रहने के बाद दोपहर बाद एक बजे स्थिति सामान्य हुई। कोरोना टीकाकरण शुरू हुअा। सदर अस्पताल समेत अन्य टीकाकरण केंद्रों पर सुबह नौ बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। अंत में थक कर लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिले के कई केंद्रों पर हंगामे की सूचना कोरोना कंट्रोल रूम आती रही। चैंबर ऑफ कॉमर्स टीकाकरण केंद्र पर दोपहर एक बजे के बाद डाटा ऑपरेटर पहुंचा। फिर टीकाकरण शुरू हो सका। ब्रह्मपुरा स्थित केंद्र पर तीन बजे ही टीके खत्म हो गए। कई लोगों काे दूसरे दिन अाने की बात कह कर लाैटा दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि कोविड पोर्टल में राज्य स्तर से ही समस्या थी। चैंबर अाॅफ कॉमर्स में 65 साल की घुटने के दर्द से परेशान महिला भी टीका लेने पहुंची थी।

कुसुम चाचान, मधु जैन ने कहा कि सुबह 10 बजे से ही इंतजार करना पड़ा। चैंबर महासचिव सज्जन शर्मा ने कहा कि शाम 5 बजे तक 100 लोगों को टीके का पहला डोज दिया गया। चैंबर में हुए टीकाकरण में अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल पोद्दार, पूर्व महामंत्री अरुण कुमार, रवि मोटानी, अरुण चमरिया, प्रमोद जाजोदिया, डॉ. प्रमेय पुंज, जूही कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *